Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरे मैच में 8-0 से हराया

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने शनिवार रात दक्षिण अफ्रीका दौरे के अपने दूसरे मैच में मेजबान टीम के खिलाफ 8-0 की बड़ी जीत दर्ज की। 

19 Feb 2023

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरे मैच में 8-0 से हराया

नई दिल्ली। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने शनिवार रात दक्षिण अफ्रीका दौरे के अपने दूसरे मैच में मेजबान टीम के खिलाफ 8-0 की बड़ी जीत दर्ज की। इससे पहले भारतीय टीम ने मेजबानों के पहले मैच में 8-1 से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की थी। दक्षिण अफ्रीका दौरा महत्वपूर्ण एशिया कप अंडर- 21 के लिए टीम की तैयारियों का हिस्सा है, जो आगामी एफआईएच महिला हॉकी जूनियर विश्व कप के लिए क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट है।

मेहमान टीम ने पहले क्वार्टर में अपने आक्रमण में बेहतरीन कौशल और अनुशासित संरचना के साथ अच्छी शुरुआत की। टीम का पहला गोल मैच के पहले मिनट में अन्नू ने किया और इसके बाद नौवें मिनट में उपकप्तान रुजाता दादासो पिसल ने दूसरा गोल किया।

मैच के 26वें मिनट में ज्योति छत्री ने मैदानी गोल कर भारतीय टीम की बढ़त को 3-0 कर दिया। उन्होंने अगले मिनट में एक और गोल करके टीम की बढ़त को 4-0 तक पहुंचा दिया। दूसरा क्वार्टर समाप्त होने से पहले, भारतीय जूनियर महिला टीम ने 29वें और 30वें मिनट में दीपिका सोरेंग और ज्योति छत्री के माध्यम से दो और गोल किए।

मैच के 54वें और 59वें मिनट में क्रमशः अन्नू और दीपिका सीनियर ने दो और गोल कर भारत को 8-0 से जीत दिला दी। भारतीय टीम अपना अगला मुकाबला 20 फरवरी को खेलेगी और उसके बाद 24 और 25 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका "ए' टीम के खिलाफ दो मैच खेलेगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News